माफिया अतीक अहमद (फाइल फोटो)
अतुल शर्मा
Umesh Pal Murder Case : बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शासन स्तर पर प्रयागराज के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौजूद उसके ठिकानों पर पुलिस और एसटीएफ छापेमारी कर रही है और उसकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है. इस बीच उसने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर यूपी न भेजे जाने की अपील भी की है. फिलहाल लखनऊ के बाद माफिया अतीक अहमद का अब मेरठ कनेक्शन सामने आ रहा है.
जांच के बाद अब माफिया अतीक अहमद के वेस्ट यूपी में फैले नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है. अतीक ने मेरठ की बेशकीमती जमीनों में निवेश किया और अरबों रुपए की जमीनों को अधिग्रहण से मुक्त कराकर उसमें आवासीय कॉलोनियां बसाई. तब बसपा और सपा में रहे अतीक अहमद के गुर्गे अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामे हुए हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मेरठ आवास विकास की अधिगृहीत की गई 70 एकड़ जमीन कुख्यात गैंगस्टर और तब के बसपा सांसद अतीक अहमद की एक चिट्ठी पर अर्जन मुक्त कर दी गई. यह मामला तत्कालीन बसपा सरकार का है. तब अतीक अहमद बसपा का सांसद हुआ करता था. ये जमीन आवास विकास की जागृति बिहार योजना की बेशकीमती जमीन थी.
आरोप है कि अतीक ने परदे के पीछे रहकर समाजवादी पार्टी के नेता आदिल चौधरी और बसपा एमएलसी हरपाल सैनी के भाई समय सिंह सैनी को आगे रखा और यहां बड़ी-बड़ी कॉलोनियां बसवा दी. आरोप यह भी है कि इन जमीनों से इन नेताओं ने सैकड़ों करोड़ कमाए अपना साम्राज्य तैयार कर लिया और इसका मोटा हिस्सा अतीक अहमद को भी पहुंचाया गया.
प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बसपा के एमएलसी के भाई समय सिंह सैनी भाजपा में आ गए. आदिल चौधरी भी अतीक अहमद का आशीर्वाद पाकर समाजवादी पार्टी के बड़े नेता बन गए. आज उनकी तस्वीरें सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ चमकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, अतीक के गुर्गों का खौफ इस कदर है कि आवास विकास के बड़े अफसर खुलकर कैमरे के सामने बोलते तक नही हैं. क्योंकि अतीक का बेहद करीबी समय सिंह वर्तमान में भाजपा का दामन थामे हुए है. बता दें कि समय सिंह वर्तमान में मेरठ से भाजपा का नेता है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…