देश

PM Modi ने ईसाई समुदाय के साथ मनाया क्रिसमस, जानें प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या बोले लोग

PM Modi Christmas Celebration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को क्रिसमस के मौके पर अपने आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों से संवाद किया और कहा कि उनके साथ उनका बहुत पुराना और आत्मीय नाता रहा है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए आमंत्रित किया था. इस दौरान पीएम ने ईसाई धर्म के लोगों से अपने पुराने नाते को भी याद किया है. उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के लोगों तक गरीबों और वंचितों तक सरकार के लाभ पहुंच रहे हैं. दूसरी ओर पीएम मोदी के साथ क्रिसमस मनाने वाले ईसाई समुदाय के लोगों उनकी जमकर तारीफ की है.

पीएम आवास में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर पादरी Cardinal Oswal Gracias ने कहा कि पीएम मोदी का यह कदम देश में एक बड़े बदलाव की नींव रख सकता है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा देश दुनिया को लीड कर रहे देशों में शामिल है. वहीं आरबिशप अनिल Couto ने कहा कि प्रधानमंत्री की सबका साथ सबका विकास वाली सोच बेहतरीन है. इसके चलते उन्हें दुनियाभर में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल हुई है. सेंट स्टीफेंस कॉलेज के प्रिसिपल जॉन वर्गिस ने कहा कि पीएम मोदी ने हाई लेवल के बेंचमार्क स्थापित कर रखे हैं, और वैसा ही ज्ञान हम अपने छात्रों को भी देना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें-Chardham Yatra: कड़ाके की ठंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत करने वाले कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि वे इस बात को सुनकर आश्चर्य में थे कि उन्हें पीएम मोदी ने क्रिसमस मनाने के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया है. ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि वे कोई साधारण व्यक्ति नहीं है क्योंकि वो दिन-रात देश की भलाई के लिए काम करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके जैसा पीएम होना देश के लिए भी एक गर्व का विषय है. महिला खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज भी पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं. उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार ने खत्म किए ब्रिटिश राज के तीन कानून, राष्ट्रपति ने नए क्रिमिनल लॉ पर लगाई मुहर, जानें क्या होंगे बदलाव

इससे पहले पीएम मोदी ने ईसाई समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ईसाई समुदाय में स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. गांधी जी ने स्वयं बताया था कि असहयोग आंदोलन की परिकल्पना सेंट स्टीफन कॉलेज के प्रिंसिपल सुशील कुमार रुद्र की छत्रछाया में रची गई थी. समाज सेवा में ईसाई समुदाय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है. आपका समुदाय वंचितों और गरीबों की सेवा में हमेशा आगे रहता है. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज भी ईसाई समुदाय के संस्थान महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें-UP: किसान को सिंचाई करते समय मिली मां लक्ष्मी की 20 इंच की प्राचीन मूर्ति, देखने के लिए उमड़ी भीड़

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्रिसमस पर गिफ्ट देने की परंपरा है. इसलिए, इस अवसर पर हम ये विचार करें कि कैसे हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर प्लेनेट का उपहार दे सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमस के इस अवसर पर मैं देश के क्रिश्चियन समुदाय के लिए एक बात जरूर कहूंगा. देश के लिए आपके योगदान को भारत गर्व से स्वीकार करता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

15 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

15 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

38 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

40 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago