खेल

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े

India vs South Africa Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर खेलते दिखेंगे. वहीं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह भी वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे. रोहित शर्मा इस सीरीज में टीम के कप्तान होने के सा-साथ ओपनर बल्लेबाज भी होंगे. ऐसे में टेस्ट सीरीज में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऐसे में आइए उनके आंकड़े के बारे में जानते हैं.

साउथ अफ्रीका में टेस्ट में रोहित शर्मा के आंकड़े

रोहित शर्मा ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच खेला था. वह अब तक वहां चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उनके नाम 123 रन दर्ज है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का औसत 15.37 का है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है. उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रन रहा है. पिछले बार जब विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी, उस समय रोहित शर्मा का हिस्सा नहीं थे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा के आंकड़े

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा के आंकड़े देखें तो वह काफी बेहतर है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 16 पारियों में उनके नाम 678 रन दर्ज है. उनका औसत 42.37 है. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 212 रन रहा है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच साल 2019 में खेला था.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट में कैसी होगी पिच? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट करियर का पहला मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उन्होंने अब तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 88 पारियों में 3677 रन बनाए हैं. टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 10 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 212 रन रहा है. रोहित शर्मा 9 बार नाबाद भी रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago