Tamil Nadu: प्रधानमंत्री मोदी ने 20,140 करोड़ रुपए की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित इस सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यहां 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का दौरा भी किया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 जनवरी से दो दिनों के लिए तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर हैं.
केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के साथ
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा “पिछले कुछ सप्ताह तमिलनाडु के बहुत से लोगों के लिए मुश्किल रहे. हमने भारी बारिश के कारण कई लोगों को खोया है. संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार इस मुश्किल समय में तमिलनाडु के लोगों के साथ खड़ी है. हम राज्य सरकार को हर तरह की संभव मदद उपलब्ध करा रहे हैं.”
वर्ष 2024 सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध हो
नए साल की शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं कामना करता हूं कि वर्ष 2024 सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध हो. यह सौभाग्य की बात है कि 2024 में मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम तमिलनाडु में हो रहा है. आज लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. तमिलनाडु की प्रगति को मजबूत करें. मैं आपको इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं.”
मुझे युवा लोगों की क्षमता पर भरोसा
वहीं तमिलनाडु गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यहां का प्रत्येक स्नातक 2047 तक एक विकसित भारत बनाने में योगदान दे सकता है. मुझे युवा लोगों की क्षमता पर भरोसा है कि वे 2047 के वर्ष को हमारे इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण बनाने में योगदान देंगे.”
मैं तमिलनाडु जैसे खूबसूरत राज्य और युवा लोगों के बीच आकर खुश हूं
भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 में यह मेरा पहला सार्वजनिक संवाद है. मैं तमिलनाडु जैसे खूबसूरत राज्य और युवा लोगों के बीच आकर खुश हूं. मुझे यह जानकर भी खुशी हुई कि मैं यहां दीक्षांत समारोह में आने का सौभाग्य पाने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं. मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देता हूं.”
इसे भी पढ़ें: New Hit And Run Law: हिट एंड रन कानून के खिलाफ यूपी में थमे ट्रकों-बसों के पहिए, महिला ने सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म
नए टर्मिनल पर त्रिचरापल्ली की सांस्कृतिक विरासत
नए टर्मिनल पर त्रिचरापल्ली की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी. तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंदिर का डिजाइन भी बनाया गया है. वहीं एयरपोर्ट की दीवारों पर कलाकृतियां भी बनाई गई हैं. इन कालाकृतियों में राज्य की विरासत देखने को मिलेगी.
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…