देश

UP GBC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, जाने यूपी के किन-किन जिलों में बरसेगा निवेश

UP Ground Breaking Ceremony: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह (UP Ground Breaking Ceremony) का भव्य आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं और उन्होंने एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर समारोह की शुरुआत कर दी है. तो वहीं समारोह को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में निवेशक अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में जो प्रयास किए हैं उसका परिणाम ही है कि आज यहां ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि, PM मोदी के मार्गदर्शन और CM योगी के नेतृत्व में जिस तरह उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है उससे ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह निवेश लाने की दिशा में पथप्रदर्शक समारोह साबित होगा.”

बता दें कि यूपी में यह चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है. इस मौके पर 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं में से सबसे अधिक यूपीसीडा की करीब 1.50 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. इसी के साथ ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उत्तर प्रदेश को रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में भी अब तक का सबसे बड़ा निवेश मिलेगा. रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में जीबीसी में 1.41 लाख करोड़ की 114 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. बता दें कि रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की ज्यादातर परियोजनाएं बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लगाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें-Lucknow: “यूपी को पहले कोई देखता नहीं था, अब निवेश का महाकुंभ है” GBC में बोले राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जानें कितना आया निवेश का प्रस्ताव

युवाओं को मिलेगा रोजगार

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सेरेमनी में 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की होगी, जिसमें युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा. इसी के साथ ही इस मौके पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जिन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास होने वाला है, उसमें मेगा लेदर कलस्टर डिवेलपमेंट, रेल विद्युत निगम, आईएफपी पेट्रो प्रॉडक्ट्स, बर्जर पेंट्स, यामहा, डिजाइनको, अंकुर उद्योग, आरएसीएल गियरटेक, महिंद्रा एमएसटीसी रिसाइकलिंग के प्रॉजेक्ट्स शामिल होंगे. तो वहीं 37 विभागों के माध्यम से प्रदेश में 10 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं भी शुरू हो रही हैं. तो वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से 16 विभाग ऐसे हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया है. इसमें अगर विभागों की बात करें तो बेसिक शिक्षा विभाग ने 888%, वन विभाग (182%), फूड एंड सिविल सप्लाई (226%), पशुपालन (167%), आयुष (173%), माध्यमिक शिक्षा (139%), ऊर्जा (165%), उद्यान (120%), तकनीकी शिक्षा (133%), केन डेवलपमेंट एंड शुगर इंडस्ट्री (112%), अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत (114%), स्वास्थ्य (105%), चिकित्सा शिक्षा (110%), नागरिक उड्डयन (100%), यीडा (103%) और जीनीडा (100%) विभाग शामिल हैं.

इन जिलों में देखें कितनी परियोजनाओं का होगा निवेश

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में 1427 परियोजनाओं के साथ ही 3,01,021 करोड़ का निवेश होगा तो वहीं सोनभद्र में 62 परियाजनाओं के साथ 1,21,277 करोड़ का निवेश होगा. लखनऊ में 453 परियोजनाओं के साथ 62,391 करोड़, गाजियाबाद में 1283 परियोजनाओं और 51,953 करोड़ का निवेश होगा. बरेली में 434 परियोजना व 34,766 करोड़ का निवेश होगा. झांसी में 241 परियोजना व 26,719 करोड़, कानपुर नगर में 408 परियोजनाओं व 25,339 करोड़, सीतापुर में 166 परियोजना व 22,172 करोड़ तो वहीं वाराणसी में 277 परियोजनाओं के साथ ही 19,245 करोड़ का निवेश होगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

5 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

20 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

21 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

28 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

1 hour ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

1 hour ago