Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lucknow: “यूपी को पहले कोई देखता नहीं था, अब निवेश का महाकुंभ है” GBC में बोले राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जानें कितना आया निवेश का प्रस्ताव

UP Ground Breaking Ceremony: संजय निषाद ने कहा, उत्तर प्रदेश जो कभी सोने की चिड़िया था उसे फिर से PM मोदी और CM योगी सोने की चिड़िया बना रहे हैं.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Ground Breaking Ceremony: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है. 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं में से सबसे अधिक यूपीसीडा की करीब 1.50 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला यहां पर रखी जाएगी. तो इसी के साथ ही इस सेरेमनी में यूपी को रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में भी अब तक का सबसे बड़ा निवेश मिलने जा रहा है. इसी के साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में जीबीसी में 1.41 लाख करोड़ की 114 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा. मिली जानकारी के मुताबिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की ज्यादातर परियोजनाएं बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लगाई जाएंगी तो वहीं कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं.

इसी बीच राज्य के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम में पहुंचे हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “यह निवेश का महाकुंभ है. पहले उत्तर प्रदेश को कोई देखता नहीं था लेकिन CM योगी और PM मोदी के आने के बाद निवेश बढ़ा है. आज देश, दुनिया से लोग यहां निवेश के लिए आ रहे हैं. तो वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने कहा “मैं उत्तर प्रदेश वासियों को बधाई देना चाहता हूं. उत्तर प्रदेश जो कभी सोने की चिड़िया था उसे फिर से PM मोदी और CM योगी सोने की चिड़िया बना रहे हैं. तो इसी के साथ ही यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह को लेकर राज्यमंत्री सुरेश खन्ना का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि “वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है, उसी दिशा में यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही है. पहले जिस उत्तर प्रदेश से लोग भागते थे आज उसे ही सुरक्षित गंतव्य समझकर लोग यहां आ रहे हैं. वहीं सेरेमनी को लेकर जितिन प्रसाद ने कहा, “यह ऐतिहासिक पल है. सरकार जो कहती है वह करती है, जो समझौते ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए थे उस पर विपक्ष ने बड़े प्रश्न उठाए थे, लेकिन आज वह दिन आ गया है. आगे उत्तर प्रदेश में और निवेश आएगा.”

ये भी पढ़ें-Lucknow: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में यूपी की फिल्म सिटी का दिखेगा फर्स्ट लुक…सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खूबियों से होंगे लोग रूबरू

निवेश का रुझान बढ़ा

लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “पिछले साल के इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव आए थे, इनमें से कई प्रोजेक्ट की ग्राउंड ब्रेकिंग आज हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी इसका शुभारंभ करेंगे. उत्तर प्रदेश में एक नया माहौल बना है, लोगों का उत्तर प्रदेश में निवेश का रुझान बढ़ा है. यह एक मील का पत्थर साबित होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital