पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi Kerala Visit Update: पीएम नरेंद्र मोदी पिछले 15 दिनों में तीसरी बार दक्षिण के दौरे पर आए हैं. पीएम मोदी 16-17 अप्रैल को आंध्रप्रदेश और केरल के दौरे पर हैं. आज सुबह पीएम मोदी ने त्रिशुर के गुरुवायूर मंदिर में पूजा की. दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड के 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. पीएम इसके बाद एर्नाकुलम के शक्ति केंद्र में शामिल हुए. इस दौरान पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
आइये जानते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें-
1. पीएम मोदी ने शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वोटर को बताना होगा देश में 10 साल पहले एक कमजोर सरकार थी. आतंकी हमले होते थे. आज दुनिया भारत को विश्व मित्र के रूप में देख रही है. केरल के हजारों लोग खाड़ी देशों में रहते हैं. ऐसे में पीएम ने एनआरआई वोटर्स को अपनी ओर रिझाने के लिए कहा कि आज खाड़ी देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है.
2. पीएम ने कहा कि पिछले 9 सालों के दौरान हमारी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच दशकों तक सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया. हमने विकास का रास्ता चुना है जो कि सही है. भारत सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की कमाई के बचत बढ़ाना भी है. आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए का इलाज फ्री मिलने से देश के लोगों के 1 लाख करोड़ रुपए बच गए.
यह भी पढ़ेंः सरकारी कंपनिया 10 रुपए तक घटा सकती हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, आखिरी बार 2021 में कम हुए थे दाम
3. दस साल पहले कांग्रेस की सरकार में 2 लाख से ज्यादा की इनकम पर टैक्स लगता था. अब 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं है. हमारी सरकार में मोबाइल और डेटा भी सस्ता हुआ है. दस साल पहले की डेटा की जो कीमत थी वो अगर अभी होती तो आपके मोबाइल का बिल 5 हजार रुपए होता.
4. प्राचीन काल का भारत समृद्ध था इसकी वजह समुद्र में हमारी भागीदारी बड़ी थी. तब हमारी ताकत हमारे बंदरगाह थे. आज भाजपा सरकार एक बार फिर बंदरगाहों को मजबूत करने में जुटी है.
यह भी पढ़ेंः ‘न्योता मिला…आपका आभारी हूं…’ शरद पवार बोले- प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आऊंगा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…