देश

प्रयागराज में श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह रहे उपस्थित

प्रयागराज माघमेला क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में युवा चेतना के द्वारा श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया. वहीं इस महायज्ञ में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया.  हिंदू महासम्मेलन का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने दीप प्रज्वलन कर किया. वहीं विराट हिंदू महासम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह उपस्थित रहे.

प्रयागराज में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया था. कार्यक्रम में स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती भी मंच पर मौजूद रहे.

देश में स्थापित हुआ रामराज्य

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश में रामराज्य स्थापित हो गया है. वहीं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो नेता सनातन का विरोध कर रहे हैं उनका सर्वनाश तय हो गया है. कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की मुस्लिम धर्म के लोग आज भी अम्मी-अब्बा बोलते हैं और हमारे बच्चे मम्मी-पापा पर चले गए.

इसे भी पढ़ें: Video: ‘ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करवा दिया…’ वाराणसी में महिला पशुपालकों से मिले पीएम मोदी

संतों को गांव की ओर चलना होगा

भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की संतों को गांव की ओर चलना होगा. गिरिराज सिंह ने कहा की रक्षासूत्र बांधकर हिंदू बनने का नाटक कर हमारी बहन-बेटियों के साथ लव जेहाद कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को संगठित होना होगा धन्यवाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने देश बचा लिया. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस हिंदू विरोधी है. रोहित वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षक हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago