देश

दहेज के लिए दबाया महिला सिपाही का गला, पति समेत 4 पर FIR दर्ज

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर महिला सिपाही ने पति पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास, मारपीट करने व घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही महिला सिपाही ने महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है. रिपोर्ट में पति सहित चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाली सिपाही सपना सिंह ने महानगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि, साल 2013 में उनकी शादी हरदोई के बघौली निवासी विकास सिंह चौहान से हुई थी. सपना ने आगे बताया कि, शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुरालजन दहेज की मांग को लेकर पिटाई करने लगे. दो साल बाद जब उन्होंने बेटी को जन्म दिया तो पति के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों ने उनको और अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. चूंकि उनकी तैनाती लखनऊ में थी, इसलिए वह पति व बच्चों के साथ यही पर पुलिस लाइन परिसर में रहने लगीं. सपना ने तहरीर में ये भी आरोप लगाया है कि, यहां भी पति कारोबार करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने लगा. इस पर उन्होंने असमर्थता जताई तो बीते 29 फरवरी को पति ने पहले उनकी पिटाई की और इसके बाद बच्चों को भी मारा. सिपाही सपना ने ये भी आरोप लगाया है कि, रविवार को भी पति ने गला दबाकर हत्या का प्रयास करने की कोशिश की और फिर से बच्चों को भी पीटा. इससे भी उसका जी नहीं भरा तो घर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी. इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्काल घर पर पहुंचकर आग बुझाई.

ये भी पढ़ें-“वो अनुभवी नेता मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा…” जानें ओपी राजभर ने लालू की तारीफ में क्यों पढ़ें कसीदे

पुलिस ने शुरू की जांच

पूरे प्रकरण को लेकर महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने मीडिया को बताया कि, पीड़ित महिला सिपाही सपना सिंह की शिकायत के बाद आरोपी पति विकास, ससुर रविंद्र, सास किरन व जेठ गौरव सिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है. मामले की जांच होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Archana Sharma

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

4 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

22 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

28 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

30 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

45 minutes ago