बीएचयू में कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी.
PM Modi Varanasi BHU Speech Update: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है. वे आज काशी को 13 हजार 202 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. पीएम आज 36 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम आज संत रविदास मंदिर और करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा बनास डेयरी के प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे.
पीएम मोदी ने बीएचयू में आयोजित सांसद ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवा छात्रों को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि महामना के इस प्रांगण में आप सभी विद्वानों और युवा विद्वानों के बीच आकर मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा कि काशी विश्वास दिलाता है कि अमृतकाल में आप सभी युवा देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. काशी तो सर्वविद्या की राजधानी है. काशी अब धीरे-धीरे अपने पुराने स्वरूप में लौट रही है. यह काशीवासियों के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है. आज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मनित करने का अवसर मिला. सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देता हूं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सब तो निमित्त मात्र हैं. काशी में सब कुछ करने वाले तो महादेव हैं हम सभी तो उनके गण हैं. आज काशी में महादेव के आशीर्वाद से ही चारो ओर विकास हुआ है. पीएम ने कहा कि काशी जैसे हमारे तीर्थ और मंदिर ही भारत की श्रेष्ठता हैं भारत के सभी नए विचारों का संबंध किसी न किसी सांस्कृतिक केंद्र से है. पूरे देश और दुनिया के कोने-कोने से लोग शोध के लिए आते हैं. जिस जगह पर विविधता होती है वहीं नए विचार स्वतः प्रस्फुटित होते हैं.
पीएम ने कहा कि जिस काशी को काल से भी प्राचीन कहा जाता है, उसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त बना रही है. यह दृश्य मेरे मन को संतुष्टि देता है, गर्व महसूस कराता है और विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. 10 साल में ‘विकास की गंगा’ ने काशी को सींचा है. काशी तेजी से बदली है- ये आप सबने देखा है.ये मेरी काशी का सामर्थ्य है. ये काशी का सम्मान है. काशी के लोगों. यह महादेव के आशीर्वाद की शक्ति है.
इससे पहले पीएम गुरुवार 22 फरवरी की रात को 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक रोड शो किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग अपने सांसद का स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतरे. पीएम करीब रात 11 बजे गेस्ट हाउस पहुंचे.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…