आस्था

मार्च में महा शिवरात्रि, होली और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग; पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

March Vrat Festival 2024: मार्च का महीना शुरू होने वाला है. पंचांग के अनुसार, इस महीने में महा शिवरात्रि, मीन संक्रांति, दर्श अमावस्या, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी, होली और रंग पंचमी समेत कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे. इसके अलावा इस महीने में पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. हिंदू धर्म की व्रत परंपरा में एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा का खास महत्व है. आइए जानते हैं मार्च में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और खास त्योहार का महत्व.

मार्च 2024 व्रत त्योहार

  • भानु सप्तमी 03 मार्च, रविवार
  • विजया एकादशी- 06 मार्च, बुधवार
  • वैष्णव विजया एकादशी- 07 मार्च, गुरुवार
  • महा शिवरात्रि, प्रदोष व्रत- 08 मार्च, शुक्रवार
  • अन्वाधान- 09 मार्च, शनिवार
  • दर्श अमावस्या, इष्टि, फाल्गुन अमावस्या- 10, रविवार
  • चन्द्र दर्शन- 11 मार्च, सोमवार
  • फुलैरा दूज- 12 मार्च, मंगलवार
  • मीन संक्रांति- 14 मार्च, गुरुवार
  • आमलकी एकादशी- 20 मार्च, बुधवार
  • प्रदोष व्रत- 22 मार्च- शुक्रवार
  • छोटी होली, होलिका दहन- 24 मार्च, रविवार
  • वसंत पूर्णिमा, होली, चन्द्र ग्रहण (उपच्छाया) फाल्गुन पूर्णिमा, अन्वाधान- 25 मार्च, सोमवार
  • इष्टि- 26 मार्च, मंगलवार
  • भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया- 27 मार्च, बुधवार
  • भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी- 28 मार्च, बृहस्पतिवार
  • रंग पंचमी- 30 मार्च, शनिवार

विजया एकादशी

मार्च महीने में विजया एकादशी 6 मार्च, बुधवार को है. इस एकादशी का व्रत रखने से सभी कार्यों विजय यानी सफलता हासिल होती है. साथ ही भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है.

महा शिवरात्रि 2024

देवाधिदेव को प्रसन्न करने के लिए महा शिवरात्रि का दिन खास माना गया है. मान्यता है कि इस दिन शिव जी और मां पार्वती एक दूजे के हुए थे. इसलिए इस दिन को महादेव और मां पार्वती की शादी की सालगिरह के तौर पर मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल महा शिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को है.

होली 2024

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल होली 25 मार्च (सोमवार) को मनाई जाएगी. इस बार होली के चंद्र ग्रहण भी लगेगा. जो कि उपच्छाया चंद्र गहण होगा. इस साल होलिका दहन 24 मार्च को है.

रंग पंचमी 2024

होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी मनाई जाती है. इस साल रंग पंचमी का उत्सव 30 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी. मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में विशेष तौर पर रंग पंचमी मनाई जाती है.

चंद्र ग्रहण मार्च 2024

इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. भारत में यह आंशिक तौर पर दिखाई देगा. यानी इस ग्रहण को संपूर्ण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. लेकिन, इस चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ख्याल रखना होगा.

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि पर करें 10 में से कोई एक उपाय, भोलेबाबा करेंगे हर कष्टों को दूर

यह भी पढ़ें: माघी पूर्णिमा पर इस समय करें स्नान-दान, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, करें ये खास उपाय

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

7 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

9 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

12 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

19 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

35 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

59 minutes ago