देश

PM Modi: महाराष्ट्र-गोवा को 75 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, PM मोदी करेंगे मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

PM Modi Maharashtra Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर आएंगे. महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी गोवा भी जाएंगे, जहां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र (PM Modi) मोदी रविवार सुबह 9.40 बजे नई दिल्ली से नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और फिर रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. दूसरी तरफ पीएम मोदी गोवा में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे. इस हवाई अड्डे को करीब 2870 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. आपको बता दें कि नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी.

नागपुर में एम्स का भी उद्घाटन करेंगे पीएम

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) नागपुर में एम्स का भी उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी नागपुर मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे और दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदर्भ शहर में एक सार्वजनिक समारोह में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

पीएम मोदी समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन

वहीं, पीएम मोदी नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. 701 किलोमीटर का ये एक्सप्रेस-वे करीब 55 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. ये एक्सप्रेस-वे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में से एक है, जो महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरता है.

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

वहीं, ये महामार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और अजंता एलोरा गुफाओं, शिर्डी, वेरुल, लोनार आदि जैसे पर्यटन स्थलों से जुड़ जाएगा. इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के लिए ये प्रोजेक्ट गेम-चेंजर साबित होगा.

ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat: कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाने वालों को आज प्लेन बनाने का मिल रहा मौका- बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ (एनआईओ) और नाग नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा वो केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) और हीमोग्लोबिनोपैथीज अनुसंधान, प्रबंधन और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

13 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

30 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

32 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago