खेल

Yuzvendra Chahal: ‘मैं खेलने के लिए तैयार था लेकिन…’ T20 World Cup में नहीं खेलने पर छलका स्टार स्पिनर का दर्द

Team India: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक मैच में भी प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर खुलकर बात की है. चहल इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई, क्योंकि कोच और कप्तान ने आर अश्विन और अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था. टीम के 15 में से 13 सदस्यों को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कम से कम एक मैच खेलने का मौका मिला लेकिन चहल और हर्षल पटेल एक बार भी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.

‘मैं खेलने के लिए तैयार था लेकिन…’

इंडिया टुडे से बात करते हुए, चहल ने कहा कि वह प्लेइंग-11 से बाहर होने से परेशान नहीं थे क्योंकि क्रिकेट एक टीम गेम है और हर टीम सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ खेलना चाहती है. चहल ने कहा कि अश्विन और अक्षर के अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें पता था कि उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा. चहल ने हालांकि कहा कि वह हमेशा मैच के लिए तैयार रहते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन का तूफान, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

चहल का दर्द छलका है, जो उन्होंने सभी के सामने बयां किया

युजवेंद्र चहल आजतक के एजेंडा प्रोग्राम में शामिल हुए. इसी दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने के सवाल पर कहा कि यह टीम कॉम्बिनेशन का मामला होता है. मैं तो पूरी तरह से तैयार था, लेकिन सेलेक्शन जैसी बाकी चीजें मेरे हाथ में नहीं होती हैं. लगातार दो टी20 विश्व कप के बारे में पूछने पर चहल ने 2023 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, अगले साल 50 ओवर का विश्व कप होने जा रहा है. पिछला विश्व कप जो मैंने 2019 में खेला था, वह भी 50 ओवर का विश्व कप था. मैं इन सभी चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मेरे लिए भारत के लिए खेलना मायने रखता है, यह मेरा पहला लक्ष्य है. अब मुझे प्लेइंग-11 में चुना जाता है या नहीं, यह मेरे हाथ में नहीं है. मुझे उम्मीद है कि मैं इसी तरह से खेलना जारी रख सकता हूं, अपने देश के लिए खेल सकता हूं और उम्मीद करता हूं कि भारत 2023 में चैंपियन बने.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago