अगस्त्य जायसवाल (फोटो ANI)
Agastya Jaiswal: भारत में कम उम्र में बड़ी-बड़ी प्रतीभा दिखाने वालों की कोई कमी नहीं है. ऐसा ही बड़ा कारनामा तेलंगाना के छात्र ने किया है. इस छात्र ने महज 16 साल की उम्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. ये कारनामा करने वाले अगस्त्य जायसवाल भारत के पहले छात्र बन गए हैं. इसके पहले वो सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन करने वाले पहले छात्र बने थे. वहीं अगस्त्य के दोनों हाथों से लिखने का अनोखा कारनामा भी किया है.
अगस्त्य जायसवाल बचपन से काफी टैलेंटेड थे और बचपन से पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार थे. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से महज 16 साल की उम्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन समाजशास्त्र से पूरा कर लिया है. अगस्त्य ने इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया है.
अगस्त्य जायसवाल ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कहा कि मेरे माता-पिता मेरे शिक्षक हैं. माता-पिता अश्विनी कुमार जायसवाल और भाग्यलक्ष्मी जायसवाल के समर्थन और ट्रेनिंग के साथ, मैं यह साबित करते हुए चुनौतियों पर काबू पा रहा हूं कि कुछ भी असंभव नहीं है.
ये भी पढ़ें- Betul Borewell update: बैतूल में 84 घंटे चला रेस्क्यू, नहीं बच पाया 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 8 साल का तन्मय
अगस्त्य जायसवाल के पास दोनों हाथ से लिखने का हुनर है. उनके पास इतनी प्रतिभा है कि वो केवल 1.72 सेकंड में A से Z अक्षर टाइप कर सकते हैं. वो अपने लेफ्ट और राइट दोनों हाथों से लिख सकते हैं. इस टैलेंट के अलावा को मोटिवेशनल स्पीकर भी है. इतनी छोटी से उम्र में वो अपनी बातों से लोगों को प्रभावित भी करते हैं. वहीं पढ़ाई-लिखाई के अलावा वो राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं. अगस्त्य जायसवाल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और सबसे कम उम्र की रिसर्च स्कॉलर नैना जायसवाल के छोटे भाई हैं.
अगस्त्य जायसवाल ने मात्र 9 साल की उम्र में 10वीं पास कर ली थी. उसके बाद उन्होंने 11 साल की उम्र में बारहवीं और 14 साल की उम्र में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन बीए मास-कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में किया है. उन्होंने तेलंगाना बोर्ड से अपना 10वीं पास की थी.
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…