दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav, IPL 2023: आईपीएल का मौजूदा सीजन धुआंधार तरीके से हिट हो रहा है. कई बल्लेबाजों ने ऐसी धांसू पारी खेली जिसने फैंस का दिल जीत लिया. एक इम्पैक्ट फुल पारी से इन बल्लेबाजों ने हार के जबड़े से जीत छीनी. वैसे तो कई नाम है जो IPL 2023 के लिए अपनी टीमों के लिए ‘गेम चेंजर’ रहे, मगर हम यहां उस खिलाड़ी की बात करेंगे जिसने अपनी टीम की किस्मत ही बदल दी. इस बल्लेबाज के बल्ले से लगातार निकल रहे रनों ने मुंबई इंडियंस की टेंशन दूर कर दी है. वो बल्लेबाज कोई और नहीं सूर्यकुमार यादव हैं.
IPL 2023 का ‘गेम चेंजर’
सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल मैच में यादगार शतकीय पारी खेली. ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है. शुरुआत में जो मुंबई इंडियंस एकतरफा मुकाबले हार रही थी अब वो टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये मैजिक कैसे हुआ तो बता दें मुंबई के इस धमाके में सबसे बड़ा रोल सूर्यकुमार यादव का है. पिछली सात पारियों में उन्होंने पांच मौके पर 50 प्लस रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: रन बचाए और फिर रन भी बनाए, मुंबई की पूरी टीम से अकेला ही लड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी
सूर्या ने खत्म कर दी मुंबई की टेंशन!
बीते कुछ महीने सूर्या के लिए बेहद खराब रहे. आईपीएल 2023 में भी शुरुआती पांच मैचों में सूर्या केवल 66 रन ही जोड़ पाए थे. इस वजह से उन पर कई सवाल भी उठे लेकिन जब उनका बल्ला चला तो सब खामोश हो गए और उन्होंने अपनी टीम की डूबती नैया का बचा लिया. ओवरऑल देखें तो सूर्या ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अबतक 12 पारियों में 43.54 के एवरेज से 479 रन जड़े हैं. इस दौरान सूर्या के बल्ले से चार अर्धशतक और एक शतक जड़ा है.
क्या मुंबई फिर दोहराएगी इतिहास?
रोहित शर्मा की टीम सीजन के पहले दो मैच हारी थी लेकिन अब 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की रेस में मजबूती से आगे बढ़ी है. . टूर्नामेंट में खराब शुरुआत करने वाली मुंबई ने इस सीजन में सातवीं जीत दर्ज की है और प्लेऑफ की रेस में मजबूत कदम बढ़ाया है. मुंबई के अब 12 मैचों से 14 पॉइंट्स हो गए हैं. अगले दो मैचों में कम से कम 2 पॉइंट्स हासिल कर उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो सकती है. और ये बात सभी जानते हैं कि अगर मुंबई प्लेऑफ में गई तो वहां उससे हराना आसान नहीं.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…