Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Assam: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का रोमांच, एक सिंग वाले गैंडे के लिए है फेमस

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में स्तनधारियों की 22 प्रजातियां, सरीसृपों की 27 प्रजातियां, उभयचरों की 9 प्रजातियां, मछलियों की 41 प्रजातियां भी हैं.

assam

प्रतीकात्मक तस्वीर

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम में घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है. यह भारत में एक सींग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है. पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम के सबसे व्यस्त शहर गुवाहाटी के पास स्थित है और यह गुवाहाटीवासियों के बीच वीकेंड पर घूमने के लिए पसंदीदा जगह है.

यहां अन्य पशुओं के अलावा तेंदुआ, मॉनिटर छिपकली, जंगली सूअर, कैप्ड लंगूर, साही, पैंगोलिन आदि जीवों को भी देख सकते हैं. साथ ही बर्ड्स को देखने की चाह रखने वाले भी यहां मायूस नहीं होंगे. यहां पर इनकी अलग-अलग 375 प्रजातियां नजर आएंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में स्तनधारियों की 22 प्रजातियां, सरीसृपों की 27 प्रजातियां, उभयचरों की 9 प्रजातियां, मछलियों की 41 प्रजातियां भी हैं.

मोरीगांव स्थित यह वन्यजीव अभयारण्य 38.81 स्वायर किमी में फैला हुआ है और पर्यटकों के लिए यहां जीप सफारी और एलिफैंट सफारी भी मौजूद है. इस अभयारण्य में घूमने के लिए आप ऑनलाइन टिकट (https://pobitorasafari.in/) बुक करा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital