देश

कवि डॉ. कुमार विश्वास को फोन पर मिली धमकी, कॉलर ने कहा- श्री राम की कथा करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

हिंदी के मशहूर कवि कुमार विश्वास को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी. शनिवार शाम को कुमार विश्वास सिंगापुर में प्रभु श्री राम की कथा सुना रहे थे, तभी युवक ने अचानक कॉल कर गाली-गलौज की. कुमार विश्वास के मैनेजर, प्रवीण कुमार पांडे ने कॉलर से उसका नाम पूछने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उनसे भी अभद्रता की और धमकी दी कि कुमार विश्वास को श्री राम की कथा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

धमकी मिलने के बाद कुमार विश्वास के मैनेजर ने घटना की शिकायत इंदिरापुरम कोतवाली में दर्ज कराई है. पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- बजरंग पुनिया को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कांग्रेस छोड़ दो, वरना अच्छा नहीं होगा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, सर्विलांस की जांच से पता चला है कि आरोपी मुंबई का निवासी है और नशे की हालत में कॉल की थी. पुलिस उसकी लोकेशन को ट्रेस कर रही है और उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago