खेल

Team India Test Squad for Bangladesh Series: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत की हुई एंट्री

Team India Test Squad for Bangladesh Series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया इसी महीने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीराज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 19-23 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होगा.

लंबे समय बाद पंत की वापसी

भारतीय टेस्ट टीम में लंबे समय बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है. मार्च 2024 के बाद टीम इंडिया की पहली रेड-बॉल सीरीज है. इससे पहले खेले गए टेस्ट सीरीज में भारत ने मेहमान इंग्लैंड टीम को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी. वहीं टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी यह पहली रेड बॉल सीरीज होगी.

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वह ब्रेक पर थे. वहीं टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है.

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

पहले टेस्ट मैच के लिए ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल को जगह नहीं मिली है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है. एक बार फिर से रोहित शर्मा के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी. स्पिन गेंदबाजी में आर अश्विन, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है.

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल.


ये भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईसीसी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का दौरा करेगा: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago