Bharat Express DD Free Dish

बजरंग पुनिया को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कांग्रेस छोड़ दो, वरना अच्छा नहीं होगा

पुलिस ने कहा है कि वे धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सभी आवश्यक प्रयास कर रहे हैं और बजरंग तथा उनके परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

Bajrang punia

कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया.

पहलवान और किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई है. जिसमें लिखा गया है कि “बजरंग, कांग्रेस छोड़ दो वरना तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए यह अच्छा नहीं होगा. यह हमारा आखिरी संदेश है, चुनाव से पहले हम तुम्हें दिखा देंगे कि हम क्या कर सकते हैं? जहां शिकायत करनी है, कर लो, यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है.”

पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी मिलने की शिकायत कांग्रेस नेता ने सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाने में दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

बीते दिनों कांग्रेस में हुए थे शामिल

पुलिस ने कहा है कि वे धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सभी आवश्यक प्रयास कर रहे हैं और बजरंग तथा उनके परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. बता दें कि 6 सितंबर को बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे. जिसके बाद उन्हें किसान कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read