देश

अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी में छिपने में की थी मदद

Punjab: पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के DIG बॉर्डर रेंज, अमृतसर, नरिंदर भार्गव ने इस बात की जानकारी दी है. पकड़े जाने के बाद अमृतपाल से उसके संबंध और अमृतपाल कहां पर है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार जोगा सिंह 18 से लेकर 28 मार्च तक अमृतपाल सिंह के साथ ही था.

अमृतपाल सिंह लंबे समय से फरार चल रहा है. ऐसे में उसे पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है. जोगा सिंह पर आरोप है कि अमृतपाल को पीलीभीत में छिपने के लिए उसने काफी मदद की थी. वहीं पुलिस ने बीते दिनों ही अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके नाम राजदीप सिंह और रबजीत सिंह हैं. राजदीप सिंह जहां होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी है वहीं सरबजीत सिंह जालंधर जिले का रहने वाला है.

अमृतपाल के करीबियों की धर पकड़ तेज

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान के द्वारा उसकी गिरफ्तारी पंजाब के होशियारपुर से हुई थी और उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है. पपलप्रीत को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने काथू नंगल इलाके से गिरफ्तार किया गया था. इसे अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी बताया जा रहा है. पपलप्रीत को कई अवसरों पर अमृतपाल सिंह के साथ देखने की बात सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर, मोतिहारी में अब तक 22 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने मांगी रिपोर्ट

एक वकील की भी गिरफ्तारी

कुध दिनों पहले ही कपूरथला में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील की गिरफ्तारी की बात भी समाने आ रही है. बताया जा रहा है कि वकील ने अमृतपाल सिंह को लेकर कुछ कंटेंट अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था. जिसके बाद पंजाब पुलिस और एनआईए ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत वकील को हिरासत में लिया था. हालांकि पुलिस अभी तक अमृतपाल को गिरफ्तार कर पाने में नाकाम रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago