देश

Gonda: “सात महीने से दुनिया मुझे क्या-क्या कह रही है, लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं…”, बोले बृज भूषण शरण सिंह

-विशाल सिंह

Gonda: प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने नंदनी नगर आए कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “सात महीने से दुनिया मुझे क्या-क्या कह रही है, लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं…”. बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह पर 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पहलवानों ने उनके खिलाफ कई महीनों तक धरना प्रदर्शन भी किया था. हालांकि हाल ही में कोर्ट ने उनको इस मामले में जमानत दे दी है.

इस मौके पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अदालत के फैसले से संतुष्ट नजर आए और कहा कि कोर्ट ने सोच समझ कर फैसला किया है. ASI से सर्वे कराने के फैसले का उन्होंने स्वागत किया. मणिपुर की घटना पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आजाद भारत की यह दुखद घटना है. घटना घट चुकी है और घटना निंदनीय है. इसी के साथ NDA में दोबारा शामिल हुए अनिल राजभर पर टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया है और कहा कि यह मेरा विषय नहीं है. इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन पर सांसद ने टिप्पणी करते हुए कहा कि गठबंधन की विचारधारा एक नहीं है. सत्ताधारियों के राज्यो में इनके इशू टकराएंगे. वेस्ट बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी की विचारधारा का टकराव होगा.

ये भी पढ़ें- बृज भूषण शरण सिंह को कोर्ट ने दी जमानत, महिला पहलवानों ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

सीमा हैदर को लेकर कसा तंज

बृजभूषण ने सीमा हैदर की खबरों पर मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई समाचार नहीं है. न्यूज देखता हूं तो मुझे लगता है मीडिया के पास कोई काम ही नहीं है. बता दें कि सीमा हैदर ने दावा किया है कि वह नोएडा में रहने वाले सचिन से प्यार करती हैं और इसी के चलते वह पाकिस्तान से भारत आई है. बता दें कि सीमा हैदर शादीशुदा हैं और उन्होंने गलत तरीके से भारत में प्रवेश किया है. इस मामले में भारत की जांच एजेंसियां छानबीन कर रही हैं और सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago