गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
Photo- Mumbai Indians (@mipaltan)/ Twitter
Sanjay Manjrekar on Tim David: राजस्थान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस काफी खुश है. इस जीत के हीरो टिम डेविड रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े और टीम को जीत दिलाई. इस जीत के बाद हर किसी की जुबां पर इस खिलाड़ी का नाम है. इस बीच संजय मांजरेकर ने कहा कि टिम डेविड ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए दो सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है. दिग्गज का मानना था कि डेविड ने पोलार्ड की जगह काफी प्रभावी ढंग से भरी है. बता दें, पिछले सीजन के बाद, पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है और वर्तमान में एमआई के बल्लेबाजी कोच हैं.
संजय मांजरेकर का बयान
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मंजरेकर ने आईपीएल 2023 के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड की जमकर सराहना की और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट के रूप में सामने आ रहे हैं. जिसकी मुंबई इंडियंस को सख्त जरूरत है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: इस सीजन हो रही रनों की बौछार, देखें टूर्नामेंट के टॉप-10 बल्लेबाज
सुपर संडे पर, आईपीएल 2023 ने इतिहास रच दिया. 1000 मैचों में यह पहला डबल हेडर था जब रविवार को खेले गए दोनों मैचों में 400 से अधिक रन बने. पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, जबकि बाद में आईपीएल के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टीम कौशल का प्रदर्शन किया और राजस्थान रॉयल्स को वानखेड़े स्टेडियम में पटकनी दे दी. डेविड (14 रन पर नाबाद 45) ने लगातार तीन छक्कों के साथ एक ब्लॉकबस्टर फिनिश दिया. आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी, जिसे मुंबई इंडियंस ने पूरा किया.
रोहित की टीम को मिल गया पोलार्ड का परफेक्ट रिप्लेसमेंट!
संजय मंजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, टिम डेविड द्वारा दिखाया गया संयम अविश्वसनीय था, उन्हें संभावित किरोन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था जिसे उन्होंने साबित कर दिया. मैच जीताने वाला प्रभाव और गेंदों को रनों में बदलना उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से बेहतर बनाता है.
INPUT-IANS
WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…