खेल

IPL 2023: दिल्ली की दमदार गेंदबाजी, धोनी की तूफानी पारी, DC के सामने 168 का लक्ष्य

CSK vs DC, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 55वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर एमएस धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया. बेशक सीएसके की बल्लेबाजी का आगाज खराब रहा लेकिन अंत शानदार रहा क्योंकि अंतिम ओवरों में क्रीज पर माही थे. चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. इस स्कोर में धोनी के 9 गेंदों पर तूफानी 20 रन की पारी अहम रही.

दिल्ली के सामने 168 रन का लक्ष्य

मौजूदा टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार के बाद 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में आखिरी में है. ये मैच जीतना डीसी के लिए बेहद अहम है क्योंकि यहां हार का मतलब दिल्ली का प्लेऑफ से बाहर होना हो सकता है. दिल्ली इस बात को अच्छी तरह जानती है. अब तक इस मैच में मेहमान टीम ने दमदार गेंदबाजी की मगर अब बाकी काम डीसी के बल्लेबाजों को करना होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

DC: डेविड वॉर्नर (C), फिलिप सॉल्ट (WK), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद और ईशांत शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, मनीष पांडेय, दुबे, अभिषेक पोरेल और चेतन सकरिया.

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे और दीपक चाहर.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मिचेल सैंटनर, सुब्रान्षु संपाती, शेख रशीद, आकाश सिंह.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago