रीवा में लगे कांग्रेस और भाजपा के पोस्टर
MP: मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव का सियासी पारा अभी से चढ़ना शुरु हो गया है. साल की शुरुआत होते ही विपक्षी दल कांग्रेस और सत्ता पक्ष की पार्टी बीजेपी के बीच इसे लेकर पोस्टरवार होता हुआ दिखा. इस पोस्टर वॉर में दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं तो भाजपा का अदांज चुटीला रहा.
नए साल पर कमलनाथ सरकार !
रीवा में साल के पहले ही दिन कांग्रेसी नेता गुरमीत सिंह मंगू ने पूरे शहर में इस बात के होर्डिंग/बैनर लगवाए की 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी. इन पोस्टरों में एमपी के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री कमलनाथ के फोटो के साथ यह लिखा गया है कि “नया साल, नई सरकार. कल को देने नया आकार, आ रही है कमलनाथ सरकार.” रीवा में लगे यह पोस्टर कांग्रेस की जीत के दावे कर रहे हैं.
भाजपा ने दिया इस अंदाज में जवाब
कांग्रेस के इस पोस्टर वॉर का जवाब देने में भाजपा भी कहां पीछे रहने वाली थी. रीवा के भाजपा नेता गौरव तिवारी ने भी बीजेपी के पोस्टर लगाने के लिए उन्हीं जगहों को चुना जहां कांग्रेस के पोस्टर लगाए गए थे.
कमलनाथ को नए साल की मुबारकबाद के साथ कांग्रेस के नारे “नया साल, नयी सरकार” पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता ने अपने पोस्टर में लिखवाया, “कमलनाथ जी को मुबारक हो नया साल, 2023 में फिर होगा कांग्रेस का बुरा हाल!”
इसके अलावा पोस्टर पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए यह भी लिखा गया कि- “नया साल, फिर भाजपा सरकार!” सोशल मीडिया पर इस पोस्टरवार की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Demonetisation: नोटबंदी पर मोदी सरकार का फैसला सही, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, खारिज की सभी 58 याचिकाएं
नवंबर 2023 में समाप्त हो रहा है मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी में सरकार है. शिवराज सिंह चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. इसी साल नवंबर में एमपी विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इसलिए अभी से चुनावी माहौल बनना शुरु हो गया है.
नए साल पर पोस्टर वॉर से इसका आगाज होता हुआ दिख रहा है. राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां अभी से अपनी-अपनी जीत के लिए जोर लगा रही हैं.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…