मनोरंजन

Vidya Balan: डब्बू रतनानी के फोटोशूट में विद्या बालन का दिखा अलग अंदाज, वायरल हो रहीं बिहाइंड द सीन्स फोटोज

Vidya Balan:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन ने फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ लेटेस्ट फोटोशूट कराया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

बता दें कि 1 जनवरी 1979 में एक तमिल फैमिली में पैदा हुईं विद्या बालन (Vidya Balan) ने बता दिया है कि कोई आपके फिजिक पर सवाल उठाए, कोई आपके ड्रेसिंग सेंस की आलोचना करे या कोई मनहूस कहे, आप अपना काम परफेक्शन से करें तो सफलता कदम चूमती है. जिस विद्या को कभी कहा गया कि वो हीरोइन बनने के लायक नहीं है, उसी विद्या को नेशनल अवॉर्ड, भारत सरकार के पद्मश्री से सम्मानित किया गया. विद्या बालन ने अपनी फिल्मों से शानदार कमाई भी की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे करीब 190 करोड़ की मालकिन हैं. जल्द ही ‘नीयत’ फिल्म में नजर आएंगी.

बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेस की अगर बात की जाए तो उसमें विद्या बालन का नाम भी शामिल होता है. हाल ही में विद्या ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं.

दरअसल डब्बू रतनानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर विद्या बालन के इस लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है.

एक्ट्रेस विद्या बालन की ये तस्वीरें डब्बू रतनानी के लेटेस्ट फोटोशूट की बिहाइंड द सीन्स फोटो हैं.

विद्या बालन की इन फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ किस तरह से मस्ती करती दिख रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: उर्फी के बोल्ड लुक्स पर बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत, भड़की एक्ट्रेस, कहा- मैं जेल जाने को तैयार हूं अगर…

रियल लाइफ में चुलबुले मिजाज वाली विद्या बालन ने इस फोटोशूट के दौरान काफी एन्जॉय किया है, जिसकी अंदाजा आप उनकी इन तस्वीरों से आसानी से लगा सकते हैं.

इतना ही नहीं फोटोग्राफर डब्बू रतनानी की फैमिली ने भी विद्या बालन के साथ मिलकर मौज-मस्ती की है.

इन फोटो को देखकर आप से आसानी से कह सकते हैं कि इससे पहले कभी भी आपने ‘द डर्टी पिक्चर’ एक्ट्रेस विद्या बालन का ये अंदाज नहीं देखा होगा.

सोशल मीडिया पर विद्या बालन के इस लेटेस्ट फोटोशूट की ये तस्वीरें काफ़ी पसंद की जा रही हैं.विद्या बालन के चाहने वाले उनकी लेटेस्ट फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago