देश

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की स्थिति राहुल गांधी वाली, दो जगह से लड़ना पड़ेगा चुनाव- प्रशांत किशोर

Bihar Election 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तेजस्वी यादव की स्थिति राहुल गांधी वाली होने वाली है. उन्हें दो जगहों से चुनाव लड़ना पड़ेगा. राघोपुर रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज में पैसा लेकर टिकट नहीं दिया जाता है, इसलिए हंगामा का प्रश्न ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि वह राघोपुर के लोगों से चर्चा करेंगे और उसके बाद जन सुराज अपना उम्मीदवार तय करेगा. राघोपुर से खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वहां के लोग जो भी तय करेंगे, वह निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तेजस्वी यादव को दो स्थानों से लड़ना ही पड़ेगा. उनका भी वही हाल होगा जो राहुल गांधी का अमेठी में हुआ. चुनाव तो अब शुरू हुआ है, आगे-आगे देखिए क्या होता है.

काम करने वालों में से ही किसी एक को टिकट दिया गया

वहीं जन सुराज में टिकट बंटबारे को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां काम करने वालों में से ही किसी एक को टिकट दिया गया है. जिन्हें नहीं मिला, उन्हें दुख होगा, लेकिन यह खुशी भी होगी कि कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव तो 243 ही लड़ेंगे, जबकि जन सुराज को खड़ा करने में हजारों लोग लगे हैं. उम्मीदवार चयन में लोग सहमत और असहमत हो सकते हैं, लेकिन यह अपना परिवार है. जो असहमत होंगे, उनसे मिलकर बात करके उनकी असहमति दूर की जाएगी.

दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और अशोक चौधरी को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बताएं कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे ताकि जन सुराज उनसे लड़कर हिसाब करे. भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह उनका और भाजपा का मामला है.


ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले दिल्ली बना सियासत का केंद्र, सीट बंटवारे पर नेताओं की माथापच्ची जारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

19 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

35 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

53 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago