Pushya Nakshatra 2025: इस साल दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इससे ठीक पहले, 14 और 15 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना गया है, और इसे खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना जाता है.
मान्यता है कि इस शुभ योग में किए गए कार्य, खरीदारी या निवेश लंबे समय तक स्थायी लाभ प्रदान करते हैं. इसलिए इस दौरान निवेश करना, नए व्यवसाय की शुरुआत करना, या घर और वाहन खरीदना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.
इस शुभ समय में सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, भूमि, भवन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, और नए बही-खाते (अकाउंट बुक्स) खरीदना अत्यंत फलदायी होता है.
इसके अलावा, इस दौरान धार्मिक कार्यों को करने का भी महत्व है:
14 अक्टूबर, मंगलवार (मंगल पुष्य योग): इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा का विधान है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, तथा हनुमान चालीसा और राम नाम का जप करें. मंगल ग्रह की शांति के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल, लाल फूल, और लाल मसूर की दाल चढ़ाकर पूजा करें.
15 अक्टूबर, बुधवार (बुध पुष्य योग): बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें. उन्हें दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं और ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जप करें. बुध ग्रह के शुभ फल के लिए हरे मूंग का दान करना चाहिए.
यह भी पढ़िए: Diwali इस बार 6 दिन की: 18 अक्टूबर से शुरू होकर 23 तक हर्षोल्लास, राशि अनुसार ये रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त
न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…
भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…
युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…
Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…
सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…
Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…