प्रतिभा सिंह
Himachal Elections Results: हिमाचल प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनावों के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. ताजा रुझानों मे कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है. गुजरात में मिली करारी हार के बाद, हिमाचल में उसे संजीवनी मिलती हुई दिख रही है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में अभी से घमासान मचना शुरु हो चुका है.
कांग्रेस की संभावित जीत को देखते हुए इसके तमाम खेमों में मुख्यमंत्री पद को लेकर कवायद शुरु हो चुकी है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस की हिमाचल प्रमुख प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है.
अपनी दावेदारी करते हुए उन्होंने कहा, “हम 40 सीटों से ऊपर की उम्मीद कर रहे हैं, 42 भी हो सकती हैं और 45 के पार भी जा सकती हैं. यह स्पष्ट है कि हम सरकार बना रहे हैं. मैंने क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की प्रतिक्रिया देखी है और वे चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार बने.”
प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी लोकसभा से सांसद हैं. प्रतिभा सिंह ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो वीरभद्र सिंह के परिवार से कोई मुख्यमंत्री हो सकता है. हालांकि उनका यह भी कहना था कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी और जनता के अलावा इस बात को भी देखा जाएगा कि अधिकांश विधायक क्या चाहते हैं. उनका कहना है कि अधिकांश विधायक वीरभद्र सिंह के परिवार और उनकी विरासत की उपेक्षा नहीं करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि जनता ने वीरभद्र सिंह के चेहरे और उनके काम पर वोट दिया है. कांग्रेस ने जो काम किए हैं, उस पर जनता को भरोसा है. लोग वीरभद्र सिंह के कार्यों का एहसान चुकाना चाहते हैं और उपचुनावों में भी यही हुआ था. भाजपा सरकार से जनता नाराज है.
इसे भी पढ़ें: Gujarat Elections: AAP के सीएम चेहरे ईशुदान गढ़वी पीछे, जानें गुजरात में केजरीवाल के 3 बड़े नेताओं का क्या है हाल
इधर कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो चुके हैं. राजनीतिक तौर पर वे प्रतिभा सिंह के बड़े प्रतिद्वंदी माने जाते हैं. मौजूदा सियासी चलन और विधायकों की खरीद फरोख्त पर बोलते हुए प्रतिभा सिंह का कहना है कि हिमाचल में विधायक खरीदे नहीं जा सकते.
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…