देश

Pravasi Bharatiya Diwas: ‘लोग कहते हैं इंदौर एक शहर है, मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है’- जानें PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Pravasi Bharatiya Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. दुनिया भर के भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल्य स्वरूप में हो रहा है. ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है. ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है फिर भी विरासत को समेटे रहता है. इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है. यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है. अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं. यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है. देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है. भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी.”

पीएम मोदी ने वसुधैव कुटुंबकम् की बात की

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के इतने अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साक्षात दर्शन होते हैं. दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास होता है.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत दुनिया के G20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है. भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है. पीएम ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में जब सबसे शांतिप्रिय, लोकतांत्रिक और अनुशासित नागरिकों की चर्चा होती है, तो Mother of Democracy होने का भारतीय गौरव और बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani: गौतम अडानी बोले- भारत की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकता

भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादात- पीएम मोदी

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे इन प्रवासी भारतीयों के योगदान का विश्व आकलन करता है, तो उसे ‘सशक्त और समर्थ भारत’ की आवाज भी सुनाई देती है. उन्होंने कहा कि आज भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादात है. हमारे युवाओं के पास स्किल है और काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है. भारत की ये ‘स्किल कैपिटल’ दुनिया के विकास का इंजन बन सकती है.

-भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

24 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

36 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

40 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago