खेल

Women IPL 2023: फरवरी में हो सकता है ऑक्शन, ये है रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, जानें ऑक्शन से जुड़ी बड़ी जानकारी

Women IPL 2023: क्या भारतीय महिला क्रिकेट को भारत में नई पहचान मिलने वाली है.? क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) का दमदार प्रदर्शन उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में अब एक बड़ी टीम का दावेदार बना रहा है. लंबे समय से महिला आईपीएल की मांग उठ रही थी. मगर अफसोस अब तक इस लीग की शुरुआत नहीं हो पाई. मगर कहते हैं न, देर आए दुरुस्त आए. कुछ ऐसा ही महिला आईपीएल के साथ भी हुआ. बीसीसीआई एक बड़े लेवल पर साल 2023 से ये टूर्नामेंट शुरू करने जा रही है. बोर्ड काफी समय से इसकी तैयारी कर रहा है जिसे अब अंजाम दिया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार महिला आईपीएल का ऑक्शन फरवरी में होगा. आइए जानते हैं महिला आईपीएल से जुड़ी बड़ी जानकारी.

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट के लिए फरवरी में ऑक्शन का आयोजन होगा. भारतीय खिलाड़ियों के लिए भेजे गए ‘Guidance note for Indian players’में बीसीसीआई ने कैप्ड और अनकैप्ड दोनों क्रिकेटरों को खिलाड़ी ऑक्शन रजिस्टर में दर्ज करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है. बता दें कि इसकी आखिरी तारीख 26 जनवरी शाम 5 बजे रखी गई है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कब और कहां खेली जाएगी ODI सीरीज, जानें पूरी डिटेल

फरवरी में होगा ऑक्शन

बताया जा रहा है कि महिला आईपीएल नीलामी 2023, 11 फरवरी को होने की संभावना है. महिला आईपीएल का ओपनिंग सीजन मार्च की शुरुआत से उसी महीने के अंत तक खेला जाएगा और इसका वेन्य महाराष्ट्र हो सकता है. माना जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स प्रतियोगिता में मालिक टीम लेने में ज्यादा रुचि रखते हैं.

जानें कितनी होगी कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइस

महिला आईपीएल ऑक्शन में प्राइज मनी की कैटेगरी को 3 भाग में बांटा गया है. इसमें 50, 40 और 30 लाख रुपये शामिल है. मौजूदा आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, ऑक्शन रजिस्टर में 5 फ्रेंचाइजी की छंटाई की जाएगी. ऐसा इसलिए ताकि नीलामी सूची तैयार की जा सके, जिसे बाद में बोली के लिए पेश किया जाएगा. साथ ही बता दें कि ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों की बोली नहीं लग पाएगी, लेकिन ‘पंजीकृत उपलब्ध खिलाड़ी पूल’ में मौजूद होंगी, उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट चुना जा सकेगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago