देश

Bihar: ‘मर्द तो रोज करता ही रहता है…’ प्रजनन दर पर सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, बीजेपी ने कहा- मांफी मांगें

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में 5 जनवरी से समाधान यात्रा निकाल रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने इसी दौरान एक ऐसा बयान दे दिया. जिस पर बवाल हो गया, बीजेपी ने उन्हे जमकर घेरा है. सीएम नीतीश कुमार ने अपनी जनसभा के दौरान जनसंख्या को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने प्रजनन दर की भी बात की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

वहीं विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने शनिवार को वीडियो जारी कर उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ‘कुशासन कुमार’ ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं.

अब मर्द तो रोज-रोज करते हैं- नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजनन दर को रोकने पर बात की. उन्होंने महिला और पुरुष दोनों पर टिप्पणी की. सीएम नीतीश कुमार ने मर्दों को लेकर कहा,”अब मर्द लोग जिस तरीके से रोज-रोज अपना करते ही रहता है, लेकिन उसको ध्यान में नहीं रहता है कि हमको रोज बच्चा पैदा नहीं करना है. मर्दों को इससे कोई मतलब नहीं रहता है. महिलाएं ही इसको लेकर खुद को बचा सकती हैं.”

ये भी पढ़ें-  Delhi Kanjhawala Case: अंजलि के घर पर चोरी, चोरों ने टीवी और कपड़ों पर किया हाथ साफ, परिजनों ने दोस्त निधि पर जताया शक

‘महिलाएं पढ़ लेंगी, तभी ये आंकड़ा घटेगा’

नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर कहा कि महिलाएं पढ़ लेंगी, तभी ये आंकड़ा घटेगा. इस बात को पढ़ी-लिखी महिलाएं अच्छी तरह से समझती हैं कि उन्हें ये नहीं करना है. अगर महिलाएं पढ़ जाएंगी तभी प्रजनन दर घटेगी. जिस वक्त मुख्यमंत्री ये बोल रहे थे उस समय वहां काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

बयान पर माफी मांगे नीतीश कुमार- सुशील मोदी

सम्राट चौधरी के अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा,”प्रजनन दर को लेकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए नीतीश कुमार माफी मांगें. जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने जिस तरह से महिलाओं पर कमेंट किया है, वह शर्मनाक है. सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रजनन दर पर ऐसे सड़क-छाप बयान की मुख्यमंत्री से अपेक्षा नहीं की जा सकती”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

22 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

24 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

31 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

48 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

55 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago