Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Infrastructure Development

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर लिखे एक लेख में कहा है कि इस दौरान भारत में बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की योजना बनाने और उसे लागू करने के तरीके में बुनियादी बदलाव आया है.

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में योगदान को मान्यता देते हुए 75 प्रस्ताव पारित किए. इन प्रस्तावों में बुनियादी ढांचे, संपर्क, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सुरक्षा में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला गया.

दिल्ली में आयोजित एफआईडीआइसी ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में मुख्य अतिथि सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अलग-अलग देशों की कानून व्यवस्था, इंजीनियरिंग परंपराएं और विकास की जरूरतें भले अलग हों, लेकिन सभी का लक्ष्य आम आदमी की जरूरतों और आकांक्षाओं को ऐसे बुनियादी ढांचे में बदलना है, जिससे उसकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो.

भारत का रियल एस्टेट सेक्टर एक ऐतिहासिक दौर में प्रवेश कर रहा है. सरकारी सुधार, शहरीकरण, तकनीकी नवाचार और इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार इस वृद्धि को गति दे रहा हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 11 हजार करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया और श्रमयोगियों से उनकी अनुभव, शिक्षा और कोविड काल में काम के बारे में बातचीत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत चार सेमीकंडक्टर परियोजनाओं, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी और अरुणाचल प्रदेश की तातो-द्वितीय जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया. बेंगलुरुवासियों में पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साह है, जो शहर की कनेक्टिविटी और विकास में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा.

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना, देश की सबसे कठिन रेलवे परियोजनाओं में से एक, अब पूरी हो चुकी है. यह 272 किलोमीटर लंबी रेल लाइन जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों को जोड़ती है और इसमें चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल भी शामिल है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की स्थायी रोकथाम के लिए नदियों की स्थानीय परिस्थितियों के सर्वेक्षण, ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया, 31 मार्च तक ड्रेन सफाई पूरी करने के आदेश.

प्रधानमंत्री गति शक्ति (From PM Gati Shakti) पहल के तहत, नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने पांच प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की, जिनमें दो रेलवे और तीन हाईवे परियोजनाएं शामिल हैं, जो भारत की कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और व्यापार को सुधारने में मदद करेंगी. इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक विकास और औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा.

Latest