प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया. इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान भी शामिल है. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अधिकतम सुविधाएं हैं. ये जनता में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पैदा करेगा. इसी के साथ पीएम मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का वर्चुअल उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यकीन है कि ये तीनों संस्थान आयुष हेल्थ केयर व्यवस्था को नई गति देंगे. आयुर्वेद एक ऐसा ज्ञान है जिसका मोटो है, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः. इसका मतलब है सबका सुख और सबका स्वास्थ्य. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद इलाज से आगे बढ़कर कल्याण की बात करता है और कल्याण को बढ़ावा देता है. विश्व भी अब तमाम परिवर्तनों और प्रचलनों से निकलकर इस प्राचीन जीवन दर्शन की तरफ लौट रहा है. मुझे खुशी है कि भारत में इसको लेकर बहुत पहले से ही काम शुरू हो चुका है.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग समझते हैं कि आयुर्वेद, सिर्फ इलाज के लिए है लेकिन इसकी खूबी ये भी है कि आयुर्वेद हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है…आयुर्वेद हमें सिखाता है कि हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की तरह ही शरीर और मन भी एक साथ स्वस्थ रहने चाहिए, उनमें समन्वय रहना चाहिए.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि अपने ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृत काल का बड़ा लक्ष्य है, आयुर्वेद इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है. भारत इस वर्ष G20 समुह की अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है. हमने G20 समिट की थीम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखा है.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आज तक गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय नहीं था, मगर आज वर्ल्ड आयर्वेद कांग्रेस के बाद से गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय होगा. वो राज्य में आयुष डॉक्टर के लिए समर्पित होगा.
ये भी पढ़ें : Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नागपुर मेट्रो में की सवारी
उन्होंने कहा कि गोवा और आयुर्वेदा के लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस लेकर आए. जो 70 सालों में नहीं हुआ था वो पीएम ने 8 साल में करके दिखाया है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…