Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi: पीएम मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया उद्घाटन, बोले- हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है आयुर्वेद

PM Modi in Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृत काल का बड़ा लक्ष्य है, आयुर्वेद इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है.

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Edited by Nitish Pandey

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया. इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान भी शामिल है. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अधिकतम सुविधाएं हैं. ये जनता में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पैदा करेगा. इसी के साथ पीएम मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का वर्चुअल उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यकीन है कि ये तीनों संस्थान आयुष हेल्थ केयर व्यवस्था को नई गति देंगे. आयुर्वेद एक ऐसा ज्ञान है जिसका मोटो है, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः. इसका मतलब है सबका सुख और सबका स्वास्थ्य. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद इलाज से आगे बढ़कर कल्याण की बात करता है और कल्याण को बढ़ावा देता है. विश्व भी अब तमाम परिवर्तनों और प्रचलनों से निकलकर इस प्राचीन जीवन दर्शन की तरफ लौट रहा है. मुझे खुशी है कि भारत में इसको लेकर बहुत पहले से ही काम शुरू हो चुका है.

आयुर्वेद हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है- पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग समझते हैं कि आयुर्वेद, सिर्फ इलाज के लिए है लेकिन इसकी खूबी ये भी है कि आयुर्वेद हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है…आयुर्वेद हमें सिखाता है कि हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की तरह ही शरीर और मन भी एक साथ स्वस्थ रहने चाहिए, उनमें समन्वय रहना चाहिए.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि अपने ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृत काल का बड़ा लक्ष्य है, आयुर्वेद इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है. भारत इस वर्ष G20 समुह की अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है. हमने G20 समिट की थीम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखा है.

गोवा में अलग से होगा आयुष मंत्रालय

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आज तक गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय नहीं था, मगर आज वर्ल्ड आयर्वेद कांग्रेस के बाद से गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय होगा. वो राज्य में आयुष डॉक्टर के लिए समर्पित होगा.

ये भी पढ़ें : Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नागपुर मेट्रो में की सवारी

जो 70 सालों में नहीं हुआ था, PM ने 8 साल में कर दिखाया- सावंत

उन्होंने कहा कि गोवा और आयुर्वेदा के लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस लेकर आए. जो 70 सालों में नहीं हुआ था वो पीएम ने 8 साल में करके दिखाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital