देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात

PM Modi met former Vice President M Venkaiah Naidu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने राष्ट्रीय हित के कई मुद्दों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया. पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया.

पूर्व उपराष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- “एम वेंकैया नायडू गारू से मुलाकात की. मुझे उनके साथ दशकों तक काम करने का अवसर मिला है और मैंने हमेशा भारत की प्रगति के लिए उनकी बुद्धिमत्ता और जुनून की प्रशंसा की है. वेंकैया गारू ने हमारे तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.”

पूर्व उपराष्ट्रपति ने शेयर किया पोस्ट

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एक्स पर मुलाकात को लेकर पोस्ट शेयर किया और लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने नई दिल्ली में मेरे आवास त्यागराज मार्ग पर मुझसे मुलाकात की. मैंने नरेन्द्र भाई मोदी जी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी. हमारी बातचीत में, हमने राष्ट्रीय हित के मामलों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया. मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत गौरव की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

ये भी पढ़ें-अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार हमला, बोले- कांग्रेस ने कई बार हमारे संविधान की भावना को कुचला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

19 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

29 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago