देश

लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘वे दलित कार्ड चल देते हैं’

Chirag Paswan on Lok Sabha Speaker: 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से ओम बिरला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं, कांग्रेस की तरफ से के सुरेश ने नामांकन पर्चा भरा है. इस बीच लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा-“जब भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को पता चलता है कि उनकी हार सुनिश्चित है, तो वे दलित कार्ड चल देते हैं.

विपक्ष के लिए दलित नेता प्रतीकात्मक उम्मीदवार!

2002 में जब उन्हें पता था कि वे उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं, तो उन्होंने सुशील कुमार शिंदे जी को उम्मीदवार बनाया था. 2017 में जब वे जानते थे कि वे राष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं तो उन्होंने श्रीमती मीरा कुमार जी को उम्मीदवार बनाया. अब जब उनके पास स्पष्ट रूप से लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संख्याबल नहीं है तो वे कांग्रेस के दलित के नेता सुरेश जी को नामांकित कर रहे हैं. विपक्ष के लिए क्या दलित नेता केवल और केवल प्रतीकात्मक उम्मीदवार हैं?”

उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के पास रहता है…

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें याद नहीं आता कि आजादी के बाद कभी लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि अगर इस पद के लिए चुनाव होता है तो भी राजग के उम्मीदवार ओम बिरला की जीत निश्चित है. वहीं, दूसरी ओर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के सुरेश ने कहा कि परंपरा के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष का पद सत्ता पक्ष और उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के पास रहता है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार ने पिछले दो कार्यकाल के दौरान विपक्ष को यह जिम्मेदारी नहीं दी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

13 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

14 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

32 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

58 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago