देश

PM Modi: पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर, काशी को रोप-वे सहित 1784 करोड़ रूपये की इन परियोजनाओं का देंगे तोहफा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार को) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर जायेंगे और 1784 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात देंगे. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां हवाई अड्डे (Babatpur Airport) पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उनकी अगवानी करेंगे. इसमें कहा गया है कि वह तकरीबन पांच घंटे काशी में रहेंगे.

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री (PM Modi) सबसे पहले विश्व टीबी दिवस पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ पर आधारित तीन दिवसीय कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे. वाराणसी में उनका कार्यक्रम एक-एक जनसभा को भी संबोधित करने का है.

इसके बाद पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ग्राउंड से 29 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. जिसमें नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और 20 का लोकार्पण करेंगे और यहां से प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो खेलो बनारस के विजेताओं से संवाद भी करेंगे. बात करें विकास परियोजनाओं की तो पीएम मोदी देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे (Ropeway In Varanasi) की आज आधारशिला रखेंगे.  इस परियोजना पर करीब 644.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

ये भी पढ़ें: Ropeway In Varanasi: नवरात्र में काशी विश्वनाथ के भक्तों को पीएम मोदी देंगे सौगात, देश के पहले पब्लिक रोप-वे से श्रद्धालु सीधे पहुंचेंगे बाबा के दरबार

बता दें कि विश्व में भारत तीसरा देश और वाराणसी पहला शहर होगा, जहां आने वाले दिनों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोप-वे (Ropeway In Varanasi) का होगा. इससे काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 minute ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

60 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago