बिजनेस

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में गिरावट से बदलें कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए रेट्स

Petrol Diesel Price On 24 March 2023: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट (Crude Oil Price) देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में आज 0.72 फीसदी की गिरावट आई है और यह 75.36 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं हम डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil)  की बात करें तो इसमें 0.83 फीसदी की गिरावट देखी गई है और यह 69.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इस उतार चढ़ाव के बीच देश के कई बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी (Petrol Diesel Price) देखने को मिली है, लेकिन चार महानगरों में दाम स्थिर बने हुआ हैं. तो आइए जानते हैं इन प्रमुख शहरों के बारे में-

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई लीटर में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है

ये भी पढ़ें- पीरामल की आवासीय परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी जियो-बीपी

हर सुबह 6 बजे नई कीमत जारी

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें

Dimple Yadav

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago