होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold Price Update: देश में शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू होने वाला है. यदि आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. पिछले कुछ समय सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है. हालांकि बीच में इसके दामों में गिरावट भी देखने को मिल रही हैं. इसी कड़ी
सोने ने गुरुवार को 555 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की और 59192 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया. जबकि चांदी में गुरुवार को भी 1,147 रुपये का उछाल देखा गया और यह 68221 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट को छू गया. सोने और चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से भारी तेजी देखने को मिल रही है. नतीजतन, कीमती धातुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. इससे आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है.
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक सोना 555 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है और यह 59192 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 551 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 58637 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है. आज चांदी 1,147 रुपये के उछाल के साथ 69368 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. जबकि बीते कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 278 रुपये की गिरावट के साथ 68221 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
दिल्ली सोने की कीमत
22 कैरट गोल्ड : 54950, 24 कैरट गोल्ड : 59930, चांदी की कीमत : 72600
मुंबई सोने की कीमत
22 कैरट गोल्ड : 54800, 24 कैरट गोल्ड : 59780, चांदी की कीमत : 72600
कोलकाता सोने की कीमत
22 कैरट गोल्ड : रु. 54800, 24 कैरट गोल्ड : रु. 59780, चांदी की कीमत : रु. 72600
चेन्नई सोने की कीमत
22 कैरट गोल्ड : रु. 55400, 24 कैरट गोल्ड : रु. 60430, चांदी की कीमत : रु. 75400
ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से गाड़ी के लिए ज्यादा ढ़ीली करनी होगी जेब, Tata Motors से लेकर Honda तक ने बढ़ाए दाम
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना तेज गति से कारोबार कर रहा है. एमसीएक्स पर सोना 481 रुपये महंगा होकर 59,237 रुपये के स्तर पर है, जबकि चांदी 588 रुपये की तेजी के साथ 69,897 रुपये पर कारोबार कर रही है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…