Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Mandir: “क्या रामलला आपकी प्रॉपर्टी है?” राममंदिर को लेकर बीजेपी पर क्यों भड़के उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray on Ram Mandir: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने एकाउंट एक्स पर आगे लिखा कि- हमें गुजरात की मजबूती सें परेशानी नही है. पर क्या सिर्फ गुजरात मजबूत होगा, तोही देश मजबूत होगा?

uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे (फोटो फाइल)

Uddhav Thackeray: अयोध्या राम मंदिर में काफी लंबे अरसे के बाद भगवान राम विराजमान होने वाले हैं. लोग काफी बेसब्री से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं. देशभर से तमाम लोग और साधु-संत वहां पहुंचने वाले हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता वहां मौजूद रहने वाले हैं. वहीं सरकार की तरफ की विपक्ष के कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है. इस बीच महाराष्ट के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के पर तंज कसा है. उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारे गृहमंत्री कहते है की, रामलला का दर्शन फ्री करा देंगे. क्या रामलला आपकी प्रॉपर्टी है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एकाउंट एक्स पर आगे लिखा कि- हमें गुजरात की मजबूती सें परेशानी नही है. पर क्या सिर्फ गुजरात मजबूत होगा, तोही देश मजबूत होगा? बाकी राज्य मजबूत होंगे तो देश मजबूत नही होगा?

आपत्ती आने पर शिवसैनिक दौड़कर आता है

उद्धव ठाकरे ने आगे लिखा कि- जब भी कोई आपत्ती आती है, पहला दौड़कर शिवसैनिक ही आता है. कही बार दुसरों को बचाते हुए मेरे शिवसैनिकों ने जान दी है. यही हमारा हिंदुत्व है. हमारा हिंदुत्व दुसरे धर्मका द्वेष करना नहीं है. हिंदुत्व राष्ट्रीयता है. ये वतन मेरा है मानने वाला हर कोई अपना है. गौरतलब है कि विपक्ष के कई नेताओं को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंंत्रण भेजा गया है. जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल है.

संजय राउत ने भी कसा तंज

वहीं संजय राउत ने भी इस मामले में तंज कसते हुए कहा कि यह श्रेय लेने की राजनीतिक चढ़ाई का हिस्सा बन गया है. राम मंदिर उद्घाटन पर शिवसेना को कोई निमंत्रण नहीं आया है और उन्होंने उद्धव ठाकरे को आमंत्रित नहीं किया है। बाला साहेब ठाकरे को भी आमंत्रित नहीं किया होता, क्योंकि यह श्रेय लेने की राजनीतिक चढ़ाई का हिस्सा बन गया है. राम मंदिर उद्घाटन समारोह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शिवसेना का बड़ा योगदान है. बाला साहेब ठाकरे का भी बहुत योगदान था. वे हमसे बात नहीं करेंगे, अगर उद्धव ठाकरे वहां जाएंगे तो बाला साहेब ठाकरे और शिवसेना जय-जयकार करेंगे. योगदान देने वालों के संबंध में कभी भी बात नही कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital