देश

Priyanka Gandhi Vadra: “देश में 30 लाख सरकारी पद खाली”, प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी की गारंटी-बेरोजगारी की ही गारंटी है

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार (4 फरवरी) को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सरकार पर सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को न भरने का आरोप लगाते हुए कहा कि यही मोदी की असली गारंटी है. उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए ये बातें कही.

“देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिक्त सरकारी पदों को लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी ‘‘बेरोजगारी की गारंटी’’ है. कांग्रेस महासचिव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं.

‘‘हमारे करोड़ों युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं- प्रियंका गांधी

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमारे करोड़ों युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने इन पदों को भरने के लिए दिखावे के सिवा कुछ नहीं किया.’’ उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि आठ साल में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन नौकरी मिली मात्र सात लाख युवाओं को. कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका मतलब है कि लगभग 21.93 करोड़ योग्य युवा बेरोजगार रह गए.

“पीएम मोदी की गारंटी-बेरोजगारी की ही गारंटी है”

प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा सरकार न पहले से मौजूद नौकरियां दे पायीं, न ही नए रोजगार सृजित कर सकी. प्रधानमंत्री जी चुनावों में जो गारंटी देते हैं. असल में उनकी गारंटी-बेरोजगारी की ही गारंटी है.’’

यह भी पढ़ें- Delhi News: “BJP में चले जाओ तो सारे खून माफ…मुझपर बना रहे दबाव”, सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

“बेरोजगारी से निपटने का सरकार के पास प्लान नहीं”

कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में नई नौकरियां सृजित करने और बेरोजगारी से निपटने का न तो कोई दृष्टिकोण है, न कोई योजना. उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेरोजगारी पर एक भी शब्द नहीं बोला.’’उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार मुद्रास्फीति और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल रही है और उसके अंतरिम बजट ने समाज के हर वर्ग को निराश किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago