देश

Delhi News: “BJP में चले जाओ तो सारे खून माफ…मुझपर बना रहे दबाव”, सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (4 फरवरी) को किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में दो स्कूलों का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस मिलने पर कहा कि उनपर बीजेपी में आने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. पार्टी के अंदर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि “मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा. अगर बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ हैं, लेकिन हमने कोई गलत काम नहीं किया है.”

“आजकल लोग हमारे पीछे पड़े हुए हैं”

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि “आजकल लोग हमारे पीछे पड़े हुए हैं. आप रोज अखबार में पढ़ते होंगे. इनकी सरकार ने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया. बीजेपी का कहना है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, लेकिन सच ये है कि वह सुबह उठकर स्कूलों के चक्कर काटने लगते थे, आखिर कौन भ्रष्टाचारी स्कूलों के अंदर चक्कर लागाता है? भ्रष्चाचार करने वाले रात में शराब पीते हैं और रातभर गलत काम करते हैं. ये सब मेरे पीछे पड़े हुए हैं.”

काम नहीं किया होता तो जेल नहीं जाते- केजरीवाल

बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. जांच एजेंसियों को केजरीवाल के पीछे छोड़ दिया गया है. मनीष सिसोदिया का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अच्छे स्कूल बनाए, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे थे. सत्येंद्र जैन को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि वह अच्छे अस्पताल बनाकर लोगों को अच्छा इलाज मुहैया करवा रहे थे, अगर उन्होंने इतने अच्छे काम नहीं किए होते तो आज उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता.

यह भी पढ़ें- ‘आडवाणी को भारत रत्न इस पुरस्कार का अपमान…’ असदुद्दीन ओवैसी, बोले- उनके गृह मंत्री रहते गुजरात में दंगे हुए

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी लगातार उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी कर रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. वहीं इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए बीजेपी पर आरोपों को लेकर भी सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी उनके 7 विधायकों को खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये दे रही थी. अब इस मामले में बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर सीएम केजरीवाल से 3 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

11 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

11 hours ago