देश

UP Politics: प्रियंका संभाल सकती हैं उत्तर भारत में कांग्रेस की कमान, रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की भी संभावना

UP Politics: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी की यह यात्रा साल 2023 में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में तीन दिन तक चलने वाली यह यात्रा कई शहरों से होकर गुजरेगी. यूपी मे इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी.

माना जा रहा है कि यात्रा के जरिए प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद प्रियंका एक बार फिर से राजनीतिक तौर पर अपनी सक्रियता दिखा सकती हैं.

भारत जोड़ो यात्रा से यूपी में सक्रिय हो सकती हैं प्रियंका

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी कोशिश करेंगी. भारत जोड़ो यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी कितनी सक्रिय रहती हैं यह देखना होगा.

अगर प्रियंका गांधी की पीआर टीम के लोगों के दावों पर गौर करें तो उसके अनुसार राहुल गांधी जहां अब दक्षिण भारत में कांग्रेस की कमान संभालेंगे वहीं प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत की कमान संभालेंगी.

प्रियंका गांधी संभाल सकती हैं यूपी समेत उत्तर भारत की कमान

यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी यही कहना है कि  यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद प्रियंका गांधी ने योजनाबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश के लिए रणनीति बनाई और उसपर काम करना शुरु कर दिया.

माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मध्य प्रदेश में अपने पति व बेटे के साथ प्रियंका गांधी का इस यात्रा में शामिल होना एक बड़ा संकेत देता है. उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर इस बात को बल मिल सकता है कि एक बार फिर से उनकी सक्रियता इस प्रदेश में बढ़ने वाली है.

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर बीजेपी और काग्रेस के बीच सियासी युद्ध

 रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रियंका की रणनीति और उनके प्रचार को इस जीत का कारण माना जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा करने वाली है.

माना जा रहा है कि राहुल गांधी दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभालते हुए केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर भारत में पार्टी की कमान संभालते हुए रायबरेली सीट से मैदान में उतर सकती हैं.

हालांकि राहुल उत्तर भारत के राज्यों में प्रचार करेंगे और वह यूपी में भी सक्रिय रहेंगे. बावजूद इसके यूपी में पार्टी की बागडोर प्रियंका के हाथ में ही होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

29 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

59 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago