बिजनेस

Mother Dairy Milk Price: नए साल से पहले जनता को बड़ा झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

Milk Price: नए साल आने से पहले ही मदर डेयरी ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है. मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में  दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि करवा दी है. इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोंड दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था.

इस साल पांचवी बार दूध की कीमतों में इजाफा

बता दें कि मदर डेयरी साल 2022 में दूध की कीमतें पांच बार बढ़ा चुका है. ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त, अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी. बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होने लगी है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में सबसे बड़े दूध सप्लायर में से एक मानी जाती है. इसकी यहां 30 लाख लीटर प्रति दिन की खपत होती है. कंपनी ने नवंबर में फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर किया था. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई से परेशान आम लोगों के घरेलू बजट को  काफी प्रभावित कर रही है. डेयरी कंपनियों का कहना है कि किसानों से दूध की खरीद लागत बढ़ गई है. इस कारण उन्हें कीमत बढ़ानी पड़ रही है.

 

ये भी पढ़ें- Room Heater: कंपकपा देने वाली ठंड से हैं परेशान, तो घर लाइए चंद हजार रुपये में ये शानदार हीटर, मिलेगी बेहतर सर्विस

ये बढ़ोतरी मंगलवार से लागू कर दी जाएगी

कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती हुई लागत का हवाला दिया है. ये बढ़ोतरी मंगलवार से लागू कर दी जाएगी. मदर डेयरी की ओर से इस साल पांचवी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी दिल्ली-एनसीआर में 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती है. बता दें ये नई प्राइस मदर डेयरी के दूध (Milk Price Hike) के सभी वेरिएंट्स पर लागू किए गए है. इसमें फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड सभी तरह के दूध वेरिएंट्स (Milk Price Hike Mother Dairy) शामिल हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago