देश

नागरिकों को संसद में बहस का अधिकार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 17 फरवरी को होगी सुनवाई

Parliament: महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस के लिए सीधे संसद में नागरिकों को याचिका दाखिल करने देने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा. याचिका में कहा गया कि नागरिकों को जनहित के मुद्दों पर चर्चा आमंत्रित करने का मौलिक अधिकार है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा था कि अगर याचिका को अनुमति दी जाती है, तो इससे संसद के कामकाज में बाधा आ सकती है, क्योंकि अन्य देशों की तुलना में भारत में बड़ी आबादी है. कोर्ट ने पूछा था कि आप चाहते हैं कि इसे संविधान के अनुच्छेद-19 (1) (ए) के तहत घोषित किया जाए. यह संसद के कामकाज को अवरुद्ध कर देगा. इस मामले पर संविधान के जानकारों की राय है कि यह कोई कानूनी मसला नहीं है, जिस में कोर्ट दखलअंदाजी करे.

इन मामलों की जानकारी रखने वाले तहसीन जमां कहते हैं, “पूरी संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट इस याचिका को खारिज कर देगा क्योंकि ये मामला कानूनी न होकर राजनैतिक है, जिस पर संसद को स्वंय निर्णय लेना होगा. संसद चाहे तो जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए इस मुद्दे पर कोई रास्ता निकाल सकती है. या अलग से संसद सत्र के दौरान कोई निश्चित समय तय कर सकती है जिसमें नागरिकों की याचिका पर बहस या चर्चा हो सके.”

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह, संसद में प्राइवेट मेंबर बिल का प्रावधान है, उसी तरह नागरिकों की याचिका संबंधी कोई रास्ता निकालने पर संसद विचार कर सकती है.”

ये भी पढ़ें: Tripura Elections: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, शाम 4 बजे तक 81 प्रतिशत से ज़्यादा वोटिंग, पढ़े पूरा अपडेट

याचिका में क्या कहा गया है

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में कहा गया कि देश के एक सामान्य नागरिक के तौर पर जब लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की बात आती है, तो वह महसूस करता है कि उसके पास कोई अधिकार नहीं है. लोगों द्वारा मतदान करने और प्रतिनिधियों को चुनने के बाद आगे किसी भी तरह की भागीदारी की गुंजाइश नहीं होती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

4 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

14 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago