देश

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: साल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर सियासी उथल-पुथल मच गई है. महज दो दिनों के भीतर तीन बागी विधायकों ने पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है.

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. दो दिनों के भीतर पार्टी के तीन विधायकों- कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा और नाराजगी

अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है. वे 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामलों और पुलिस फायरिंग की घटनाओं में न्याय मिलने में देरी को लेकर भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली से लंबे समय से नाराज चल रहे थे. आप नेतृत्व ने उनके बयानों को पार्टी विरोधी मानते हुए उन्हें 2025 में पांच साल के लिए निलंबित भी किया था, और अंततः उन्होंने सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

रविवार को दो अन्य विधायकों ने छोड़ी थी ‘आप’

कुंवर विजय प्रताप सिंह से पहले रविवार (1 नवंबर) को पटियाला जिले के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी. इनमें समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा तथा सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं. इन नेताओं के इस्तीफे तब सामने आए जब पार्टी ने 2027 चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें इन दोनों सीटों पर नाम घोषित नहीं किए गए थे.

तीनों नेता बीजेपी में शामिल

रविवार और सोमवार को हुए इन घटनाक्रमों के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी का दामन थाम लिया है. एक साथ तीन विधायकों के जाने से पंजाब में ‘आप’ सरकार के सामने राजनीतिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं.

यह भी पढ़ें-Explainer: क्यों भारत के गांव सिर्फ रील्स में स्वर्ग हैं? जानिए उस खुरदरी सच्चाई को, जिस पर कोई खुलकर बात नहीं करता

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

अहमदाबाद में अम्मा से मिले गौतम अदाणी, बोले- यह मुलाकात दिल को छू लेने वाला अनुभव रही

गौतम अदाणी ने अहमदाबाद में माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मुलाकात की. उन्होंने अम्मा की…

14 minutes ago

कौन हैं विनय कुमार चौबे? IIT कानपुर से पढ़ाई, राष्ट्रपति पुलिस पदक और पिंपरी-चिंचवड़ के CP तक का सफर

IPS Vinoy Kumar Choubey: 1995 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी विनय कुमार चौबे…

15 minutes ago

भारत की भाषाई विविधता से प्रभावित हुए पुतिन, बोले- 150 करोड़ लोगों के बीच इतनी भाषाएं होना बेहद अद्भुत

Putin Praises India’s Linguistic Diversity: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता और…

23 minutes ago

‘2017 के बाद ट्रेनिंग को सीधे नौकरी से जोड़ा’: लखनऊ में सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी…

23 minutes ago

पोलैंड में गिरीं रूसी मिसाइलें, NATO अलर्ट पर; पुतिन से लड़ेंगे 32 देश! क्या हैं आर्टिकल-4 और आर्टिकल-5?

Russia NATO Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की मिसाइलें और ड्रोन पोलैंड के हवाई…

58 minutes ago