देश

Punjab: अकाल तख्त ने धार्मिक कदाचार के लिए सुखबीर बादल को घोषित किया ‘तनखैया’

Punjab: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर बड़ी कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके ऊपर 2007 से 2017 तक उनकी पार्टी की सरकार द्वारा की गई गलतियों के लिए धार्मिक कदाचार का दोषी यानी ‘तनखैया’ करार दिया गया है. ये खबर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच तख्तों के सिंह साहिबान की बैठक के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि बादल जब उपमुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष थे, तब उन्होंने ऐसे फैसले किए, जिनसे पार्टी प्रभावित हुई और सिखों के हितों को नुकसान पहुंचा. इसी के साथ ही जत्थेदार ने ये भी कहा कि जब तक बादल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अकाल तख्त के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गलतियों के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें ‘तनखैया’ घोषित किया जाता है.

ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर्स को हर महीने इतने लाख रुपये देने जा रही है योगी सरकार… जानें क्या है ये योजना और कैसे मिलेगा पैसा?

मांगा गया लिखित स्पष्टीकरण

मालूम हो कि जत्थेदार ने अकाल तख्त सचिवालय में बैठक की. इसके बाद बताया कि 2007-2017 तक अकाली मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे सिख समुदाय के मंत्रियों को भी 15 दिनों के भीतर अकाल तख्त के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.

पत्र में बादल ने कही ये बात

बादल ने पंजाब में अकाली दल के सत्ता में रहने के दौरान की गई सभी गलतियों के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. इससे पहले अपने पत्र में बादल ने कहा था कि वह गुरु के विनम्र सेवक हैं और गुरु ग्रंथ साहिब एवं अकाल तख्त के प्रति समर्पित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने 24 जुलाई को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

6 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

37 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

40 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

1 hour ago