आस्था

गणेश चतुर्थी पर इस रंग की गणेश-प्रतिमा लाएं घर, जीवन में रहेगी सुख-शांति; जानें खास वास्तु टिप्स

Ganesh Chaturthi 2024 Vastu Tips: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है क्योंकि इस दिन से 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू होता है. गणेश उत्सव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान घर के पूजा मंदिर या पूजा-पंडालों में गणपति की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश उत्सव का आरंभ 7 सिंतबर को होगा. जबकि, इसका समापन 17 सितंबर 2024 को अंनत चतुर्दशी के दिन होगा. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए कि गणेश उत्सव के मौके पर गणपित की प्रतिमा खरीदते या स्थापित करते वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

किस दिशा में स्थापित करें गणेश-प्रतिमा?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हरे रंग की गणेश-प्रतिमा उत्तर दिशा में स्थापित करने से धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं. इसके अलावा व्यापार और नौकरी में भी उन्नति का योग बनता है.

काले रंग की गणेश प्रतिमा को उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नारंगी रंग की गणपति की प्रतिमा दक्षिण या दक्षिण पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में रखना चाहिए, इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है.

सुख-शांति और समृद्धि के लिए किस रंग की प्रतिमा लाएं

अगर आप जीवन में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो ऐसे में गणेश उत्सव के अवसर पर गणपति की सफेद रंग की प्रतिमा लाएं. साथ ही इस प्रतिमा को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें.

यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव कब से होगा शुरू? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago