पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी. (File Photo)
OP Soni Arrested in Punjab: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है. अमृतसर से पांच बार चुनाव जीते सोनी कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं. वो चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं. इतना ही नहीं कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे. जानकारी के मुताबिक, उन्हें विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी के हवाले से पंजाब विजिलेंस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है. मामले की जांच का आदेश 10 अक्तूबर 2022 को ही दी गई थी.
अधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी. जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था. डिप्टी सीएम के परिवार के पास इस आमदनी से अधिक खर्च का ब्यौरा नहीं था और यह खर्च आमदनी से करीब 168 फीसदी अधिक था. अधिकारी ने कहा कि इन अवधि के दौरान ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…