मार्क वुड और क्रिस वोक्स
ENG vs AUS Ashes Test: हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के 251 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और साथ ही सीरीज में वापसी भी कर ली. इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था. इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी की और 75 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब ले गए.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 224 रन बनाए थे और इस तरह पहली बार के आधार पर कुल 250 रनों की बढ़त हासिल की थी. 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए थे. वहीं चौथे दिन के खेल में 42 रन के स्कोर पर स्टार्क ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया और बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया. मोइन अली को प्रमोट करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और वह केवल 5 रन बनाकर स्टार्क के दूसरे शिकार बने. इसके बाद 44 रन बनाकर क्रॉली भी आउट हो गए, उन्हें मिच मार्श ने आउट किया.
इंग्लैंड की टीम मुश्किल में लग रही थी लेकिन यहां से जो रूट के साथ मिलकर ब्रूक ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. हालांकि, रूट 21 रन बनाकर एलेक्स कैरी को कमिंस की गेंद पर कैच दे बैठे. इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स भी 13 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने. स्टार्क ने दो ओवर बाद ही इंग्लैंड को एक और झटका दिया और बेयरस्टो को बोल्ड कर मेजबानों को हार की कगार पर धकेल दिया. लेकिन 6 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर ब्रूक का साथ देने आए क्रिस वोक्स ने बेहतर तालमेल दिखाया और 59 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की.
ये भी पढ़ें: INDW vs BANW: पहले T20i मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, हरमनप्रीत ने जड़ा अर्ध शतक
230 के स्कोर पर ब्रूक स्टार्क का पांचवां शिकार बनकर पवेलियन लौट गए. यहां से टीम को 21 रनों की जरूरत थी और इंग्लिश फैंस की नजरें अब वोक्स-वुड की जोड़ी पर थीं. वुड ने इस टेस्ट में गेंद से शानदार प्रदर्शन तो किया ही, बल्ले से भी कमाल किया. वुड ने अपनी टीम के लिए नाबाद 16 रन बनाए. वहीं वोक्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को हेंडिग्ले में एक रोमांचक जीत दिलाई और एशेज सीरीज में अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन मिशेल मार्श ने वापसी करते हुए शानदार शतक बनाया. मार्श ने 118 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 39 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 5 विकेट झटके थे. वहीं इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के 80 रनों की मदद से पहली पारी में 237 रन बनाए थे.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…